आवास विकास स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में बड़ी पानी की टंकी बनाने पर महिलाओं ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर टंकी निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें जांच का भरोसा दिलाया है।
मंगलवार को हरियाली पर्यावरण महिला समिति की अध्यक्ष प्रेमलता चौहान की अगुवाई में महिलाएं उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि आवास विकास का सुभाष चंद्र बोस पार्क बच्चों के खेलने-कूदने और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां बुजुर्ग भी अपना समय व्यतीत करते हैं। इस पार्क को जल संस्थान में समायोजित करने पर वार्डवासियों को असुविधा होगी। उन्होंने पार्क में बड़ी पानी की टंकी बनाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महिला समिति अध्यक्ष प्रेमलता चौहान, पूनम अग्रवाल, दया डसीला ,संगीता शर्मा , सरिता चौहान, रेणुका चौधरी ,प्रतिभा रघुवंशी ,ज्योति जाड़िया ,आदि महिला मौजूद थी

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
