श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बुधवार को नगर कीर्तन का शुभारंभ पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से किया गया। नगर कीर्तन महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक, बरेली रोड आवास विकास से गुजरता हुआ पुरानी गल्ला मंडी में संपन्न हुआ। विभिन्न स्थानों में व्यापारियों ने नगर कीर्तन का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी और गुरु की झांकी ने सबका मन मोह लिया। गतका पार्टी के हैरतंगेज कारनामों ने सभी का हैरान कर दिया। गुरु के जयकारों से पूरा वातावरण गुरुमय हो गया। नगर कीर्तन को देखने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
