उत्तराखंड सरकार ने बेटियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। इससे पात्र लाभार्थी अब योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा गौरा योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को 51 हजार रुपये की धनराशि उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की ओर से आवेदन आमंत्रण की समयावधि बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। विभागीय मंत्री रेखा आर्या के निर्देश आवेदन की अंतिम तिथि अब एक माह के लिए बढ़ाई गई है। योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल में उपलब्ध सूचना के आधार पर अब तक लगभग 18032 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से प्रमाण पत्रों को जल्द पूरा कर आवेदन करने की अपील की है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
