अल्मोड़ा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय लोकनृत्य, रोलप्ले, समूह चर्चा, निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 411 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक अशोक बनकोटी द्वारा किया गया। निबंध प्रतियोगिता में आरती जोशी, जीजीआईसी बाडेछीना ने प्रथम, कनिष्का डालाकोटी जीजीआईसी अल्मोड़ा ने द्वितीय व कु० अंजलि आर्या जीजीआईसी रानीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह चर्चा में भावना जोशी जीजीआईसी अल्मोडा ने प्रथम, कु० रितु भट्ट जीजीआईसी बाडेदछीना ने द्वितीय व हर्षिता जोशी जीजीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में उपासना रावत जीजीआईसी रानीखेत ने प्रथम, रिया देवडी जीजीआईसी बाडेछीना ने द्वितीय, प्रियंका जोशी जीआईसी बसर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में ताड़ीखेत विकासखंड प्रथम, भैसियाछाना विकासखंड द्वितीय व हवालवाग विकास खंड तृतीय स्थान पर रहे। रोल प्ले प्रतियोगिता में ताड़ीखेत विकास खंड प्रथम, भैसियाछाना विकासखंड द्वितीय व हवालबाग विकासखंड तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा० पवनेश ठकुराठी संग्राम सिंह, हुकुम सिंह पलियाल, मीनाक्षी उप्रेती, ललित प्रकाश, दीया नन्दा, डा० नीलेश उपाध्याय, डा० कमलेश सिराडी,, डॉ०प्रकाश पंत, रमेश सिंह रावत, प्रकाश आर्या रहे। प्रतियोगिता में डा० वी० सी० पान्डे, डा० हेमलता धामी, हरिवंश सिंह बिष्ट, गोविन्द सिंह रावत, शैलजा नमाल, शैलजा तिवारी, प्रीति पंत, चम्पा दिवरी, ममता सिराडी, अनुराधा शाह उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
