किच्छा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने सिसई, बन्डिया, किशनपुर में पानी के बहुत ज्यादा बिल आने पर परेशान सैकड़ों लोगों के साथ सिसई स्थित जल निगम के कार्यालय पर पहुंचे। श्री सिंह ने कार्यालय में मौजूद सहायक अभियंता एवं वॉर्डों में जल नीति निर्धारित करने के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्यों से इस संदर्भ में वार्ता करते हुए कहा कि नगर पालिका सीमा अन्तर्गत एक समान निर्धारित बिल दिया जा रहा है तब इस क्षेत्र में बढ़े हुए बिल से जनता को हो रही परेशानी का शीघ्र निस्तारण किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि पानी के वितरण की नीति का निर्धारण तथा बिल की धनराशि को बाकी शहर की तरह एक समान निर्धारित करने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही इनका समाधान निकाला जाए। जिससे जनता को हो रही परेशानी को दूर किया जा सके। इस दौरान पूरन चंद्र भट्ट, मदन पंडित, धनंजय सिंह, संदीप सिंह, नवीन सिंह, लियाकत अली, देवेन्द्र शर्मा, हसनदार अली, रामलखन, अमरीक सिंह मण्ड, दिलदार, संजय यादव, कमलेश दुबे, विशाल चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
