किच्छा: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने बिजली आपूर्ति का फ्यूज उड़ा दिया। शुक्रवार को आंधी-बारिश के चलते जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभे, 11 और 33 केवी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई इलाकों में 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल है। व्यवस्था सामान्य होने में अभी टाइम लगने की बात कही जा रही है।
देर शाम चार बजे से शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश के बाद से ही लाइनों पर पेड़ गिरने और लोकल फॉल्ट का सिलसिला शुरू हो गया था। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर हुए फॉल्ट को भी बृहस्पतिवार तक ठीक किया।
बारिश ने शहर से देहात तक की बिजली की आपूर्ति बिगाड़ दी। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाइनें फाल्ट हुई हैं। बरा उपकेंद्र क्षेत्र में तो बिजली चालू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रही है। बिजली कर्मियों की टीम को बाढ़ के भरे पानी में घुसकर लाइन को दुरस्त करना पड़ा रहा है। झमाझम बारिश के बीच बरा उपकेंद्र क्षेत्र में आपूर्ति बहाल के लिए बिजली कर्मी छाता लेकर काम कर रहे। बारिश जो लगातार हो रही है उससे काम करने में भी दिक्कतें आ रही है। बरा उपकेंद्र की बिजली बारिश के चलते सबसे ज्यादा बाधित हुयी है। मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया। कई जगह पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधत हो गई। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बंद चल रही है। ऐसे में बरा उपकेंद्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के साथ ही कर्मियों ने कमान संभाल ली और बारिश के दौरान फाल्ट दुस्त करते नजर आए। हरे पेड़ों की टहनियां जो तार के पास थीं उनको भी काटा गया। बरा उप केंद्र के लाइनमैन रूपचंदपाल, विरेन्द्र कुमार, विक्की राजू, तारक आदि देर शाम से लाइन ठीक कराने में लगे है
ओमकार कौशिक:अवर अभियंता बरा
लगातार बारिश के बीच फॉल्ट ठीक करने के दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में फॉल्ट ठीक करने में कुछ समय लग रहा है। कई स्थानों पर 11 और 33 केवी लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य करने के लिए सभी लाइन मेन को निर्देशित किया गया है साथ ही बरा क्षेत्र की सप्लाई चालू कर दी जाएगी शांतिपुरी, अलीपुर क्षेत्र की 11केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बंद है लेकीन से शाम तक चालू कराने की कोशिश रहेगी.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
