किच्छा:गन्ना आयुक्त के खिलाफ विभागीय कर्मचारियों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को किच्छा सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी कर्मचारियों ने गन्ना आयुक्त के व्यवहार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि आयुक्त को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। कुछ दिन पहले गन्ना विकास निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों का विभागीय आयुक्त के साथ विवाद हुआ था। तब से कर्मचारी आयुक्त के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वे आयुक्त पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को किच्छा सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी कर्मचारियों ने आयुक्त के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया। जमकर नारेबाजी की

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
