*एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा का नशा/ नशा तस्करो पर करारा प्रहार, पांच नशा तस्कर गिरफ्तार।*
*महोदय के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा/ नशा तस्करो की तोडी जा रही कमर , कोतवाली किच्छा क्षेत्र से पांच नशा तस्करो को 50 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल*
*ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशीले पदार्थों के तस्करों पर कड़ी कार्यवाही भविष्य में भी लगातार रहोगी जारी* –
माननीय मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा दिये गये नशा बेचने/तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया है, जिसके द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है।
*इसी क्रम में टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध पूर्व में कई बार नशा बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई थी । टीम द्वारा दिनांक 12-10-2024 को टीचर्स कालोनी किच्छा से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल लगभग 50 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू व नकदी 9260/-रुपये बरामद किये गये है। पांचों गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वह यह स्मैक बहेड़ी/बरेली क्षेत्र से लाते हैं। पूछताछ पर कई अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं जो नशे के कारोबार में लिप्त है ,जिनके खिलाफ शीघ्र ही कड़ी* कार्रवाई की जाएगी। उक्त समबन्ध में थाना किच्छा पर मु0अ0सं0- 409/2024 धारा-8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
01- डोरीलाल पुत्र कृष्णा निवासी टीचर्स कालौनी कोतवाली किच्छा जिला उ0सि0नगर उम्र 33 वर्ष
02- राजेश पुत्र महेन्द्र निवासी टीचर्स कालौनी कोतवाली किच्छा जिला उ0सि0नगर उम्र 24 वर्ष
03- शकुन्तला देवी पत्नी कल्लु निवासी टीचर्स कालौनी कोतवाली किच्छा जिला उ0सि0नगर उम्र 50 वर्ष
04- सुशीला पत्नी कृष्णा निवासी टीचर्स कालौनी कोतवाली किच्छा जिला उ0सि0नगर उम्र 56 वर्ष
05- सुमन पत्नी विपिन निवासी टीचर्स कालौनी कोतवाली किच्छा जिला उ0सि0नगर उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण* –
👉 कब्जे से 50 ग्राम स्मैक व नगद 9260 रुपए।
👉एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू ।
*पुलिस टीम* –
01-निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा।
02-वरिष्ठ उ0नि0 उमेश कुमार ।
03-उ0नि0 मनोज कुमार सिंह।
04-अपर उ0नि0 जगदीश सिंह महर।
05-कानि0 देवराज सिंह।
06-कानि0 बृजमोहन सिंह ।
07- कानि0 अशोक कुमार।
08-कानि0 बसंत जोशी।
09-म0का0 गीता आर्य ।
10-म0का0 रेखा डालाकोटी।•

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
