किच्छा :एसडीएम कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क, सिंचाई, पेंशन, अतिक्रमण, जमीनी विवाद, रास्ता विवाद आदि से संबंधित मुद्दे छाये रहे। वहीं तहसील दिवस में आये एक दर्जन प्रार्थना पत्रों में से एसडीएम ने अधिकाश प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि अन्य समस्याओं के लिए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेकर हल करें। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस के अलावा विभिन्न अवसरों पर मिलने वाले फरियादियों को शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये। इस मौके पर। राजस्व निरीक्षक दलजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक कुशाल सिंह राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह, पिंटू कुमार,फूड इंस्पेक्टर भारत सिंह राणा, धर्मानंद छीमवाल, आरके मुकेश कुमार,माहिम पांडे, राजस्व उप निरीक्षक कु सलमा कादरी, कुमारी सौम्या ,कुमारी राखी, कुसुम लता, मुकेश बिष्ट, मो अनस, हरेंद्र कुमार पशु पालन विभाग से अरविंद कुमार, वेदपाल, मुकूल जोशी आदि कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
