पुलभट्टा:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनपद मे फरार चल रहे अपराधियो के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तार करे । जिस क्रम मे SP CITY व CO सितारंगज महोदय के निर्देशन मे थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व मे वांछित आपराधियो की गिरफ्तारी हेतु थाने से टीम गठित की गयी । उक्त टीम द्वारा थाना पुलभट्टा पर पंजीकृत FIR-191/2022 धारा – 8/18/29 NDPS ACT मे विगत लगभग 02 वर्षो से फरार चल रहे वांछित अभि0 प्रताप सिह यादव पुत्र हरिद्वारी सिह यादव निवासी वार्ड न04 आजाद नगर थाना ट्रा0 कैम्प जिला उधम सिह नगर मूल निवासी कतरईया बुजुर्ग तहसील आंवला पोस्ट बडा गांव थाना सिरौली जिला बरेली उ0प्र0 को दिनांक 07-09-2024 को नैनीताल रोड सत्संग भवन के पास से गिरप्तार किया गया । अभि0 प्रताप सिह यादव एक शातिर किस्म का आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व मे भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज है । अभि0 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभि0 प्रताप सिह यादव पुत्र हरिद्वारी सिह यादव निवासी वार्ड न04 आजाद नगर थाना ट्रा0 कैम्प जिला उधम सिह नगर मूल निवासी कतरईया बुजुर्ग तहसील आंवला पोस्ट बडा गांव थाना सिरौली जिला बरेली उ0प्र0
आपराधिक इतिहास
1. FIR-191/2022 धारा – 8/18/29 NDPS ACT-थाना पुलभट्टा
2. FIR-388/2022 धारा – 8/18 NDPS ACT-थाना ट्रा0कैम्प
पुलिस टीम
रविन्द्र सिह बिष्ट थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा
उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी बरा
हे0का0 रविकान्त शुक्ला, का0 अनिल कुमार, रि0का0 अभय कुमार
सोर्स:प्रेस नोट थाना पुलभट्टा

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
