रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले में फायरिंग मामले में फरार पांच रुपए के इनामी बदमाश के खिलाफ पुलिस ने आज 26 अक्टूबर शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कोर्ट ने आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है. कुर्की की नोटिस चस्पा करने से पहले पुलिस ने क्षेत्र में ढोल नगाड़े के साथ मुनादी भी कराई.
दरअसल, बीती 12 अक्टूबर रात को जाफरपुर गांव में विदेश भेजने के मामले में कमीशन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग भी की गई थी, जिससे दोनों पक्षों को कुछ लोग घायल हो गए थे. इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
वहीं इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह निवासी नेताजी नगर दिनेशपुर, जसवीर सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपुर रुद्रपुर और साहब सिंह उर्फ साबी निवासी गज्जीपूरा बिलासपुर रामपुर यूपी फरार चल रहे है. जिन पर पुलिस ने पांच-पांच रुपए का इनाम घोषित किया था. अब रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे बदमाशों पर महज पांच-पांच रुपए का इनाम रखकर जनता को उनकी हैसियत बताई थी.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
