खटीमा: उत्तराखंड राज्य आंदोलन गोली कांड में 1 सितंबर 1994 को अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने तीसवीं बरसी पर खटीमा शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र व श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों, राजनीतिक सामाजिक संगठनों, खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी तथा रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया। आपको बताने की पृथक राज्य आंदोलन में खटीमा के साथ आंदोलनकारियों शहीद प्रताप सिंह, भगवान सिंह, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानंद भट्ट, परमजीत सिंह तथा रामपाल ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा 10% क्षैतिज आरक्षण बहाल कर सरकार ने उनके हितों की रक्षा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के सपनों व हितों का संवर्धन कर राज्य को विकास के पद पर आगे ले जाने का कार्य कर रही है।
बाइट 1- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
