सितारगंज के किच्छा, अमरिया मार्ग पर अमरिया चौक के नाम से जाना जाने वाला चौराहा अब तिरंगा चौक कहलाएगा। यहां प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा भी स्थापित किया गया है। इसकी ऊंचाई 208 फिट है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधायक निधि से 38 लाख की लागत से हुए सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। उन्होंने बटन दबाकर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। मंगलवार को तिरंगा चौक में जनसमुदाय से केबिनेट मंत्री ने चौक का नाम तिरंगा चौक करने के लिए लोगों से सहमति ली। कहा कि अमरिया अब यूपी का अंग है। अमरिया चौक का यहां कोई इतिहास नहीं है। देश बॉर्डरों में सैनिक तिरंगे के लिए बलिदान देते हैं। देश का हर नागरिक तिरंगे के नीचे हैं। इसलिए राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने के बाद चौक को गर्व से तिरंगा चौक कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित है। शक्तिफार्म के सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की है। ताकि भविष्य में इतिहास बनकर रहे। समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रिटायर्ड सेना के अफसरों और रिटायर्ड सैनिकों को भी सम्मानित कर तिरंगा उन्हें समर्पित किया। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की बदौलत आज हम शान से तिरंगा फहरा पा रहे हैं। तिरंगा देश की आन-बान और शान है। उन्होंने देश की शान को बनाए रखने के लिए सरहदों पर शहीद हुए जवानों को नमन किया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
