महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किच्छा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक तिलकराज बेहड़ ने आवास विकास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग पार्क में सफाई अभियान चलाया। बेहड़ ने कहा कि बापू और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलकर ही देश का विकास संभव है। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
