रुद्रपुर 24 सितम्बर,2024– जिलाधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने धान खरीद की तैयारियों को लेकर कलेक्टेªट सभागार में राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2024-25 की बैठक ली।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 01 अक्टूबर से धान खरीद प्रारम्भ की जानी है इसलिए सभी मिलर्स 30 सितम्बर तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। उन्होेंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की परेशानी आती हैं तो आरएफसी से सम्पर्क कर सामाधान कर लिया जाये।
आरएफसी बीएस फिरमाल ने बताया कि राईस मिलर्स द्वारा विभिन्न भुगतान, ढुलाई भाड़ा बढ़ाने आदि से सम्बन्धित पूर्व में जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए शासन व आयुक्त खाद्य को पत्र प्रेषित कर दिया गया है जिस पर कार्यवाही चल रही है।
बैठक में आरएफसी बीएस फिरमाल, सहायक निबंधक सहकारी समितियां सुमन कुमार, अध्यक्ष राईस मिलर्स एसोसिएशन नरेश कंसल, सौरभ सिंघल, उमेश अग्रवाल, पंकज संजय गोयल, सहित सम्बन्धित अधिकारी व राईस मिलर्स के पदाधिकारी उपस्थित।
———————————–

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
