हल्द्वानी- हल्द्वानी में कुछ घंटे की बारिश ने ही कोहराम मचा दिया। बारिश से देवखड़ी नाला भारी उफान पर आ गया। नाले के तेज बहाव में खतरे के बावजूद एक व्यक्ति ने अपनी स्विफ्ट कार पार करने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार देवखड़ी नाले में फंसकर बहने लगी। इस दौरान कार बहती देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। कार में पति पत्नी और एक छोटी बच्ची सवार थे, इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के पास एक व्यक्ति और महिला मौजूद थे महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद अन्य लोगों को भी कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया यदि थोड़ी देर और हो जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पुलिस और प्रशासन लगातार बरसात के दौरान लोगों से नदी नालों के पास न जाने की अपील कर रहा है बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नाले पार कर रहे हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती हैं।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
