चंपावत: उत्तराखंड में बीते 48 घंटों से बारिश के कारण पहाड़ का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है. कुमाऊं मंडल में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान चंपावत और नैनीताल जिले में देखने को मिला है. इसी बीच चंपावत का एक वीडियो भी सामने आया है. चंपावत में भारी बारिश के कारण भिंगराडा में एड़ी बालकृष्ण मंदिर की दो मंजिला धर्मशाला ढह गई. राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.
एसडीएम ने की वीडियो की पुष्टि: मंदिर प्रबंधन समय रहते ही खतरे को भाप गए थे, इसलिए उन्होंने समय से धर्मशाला को खाली करा दिया था. धर्मशाला गिरने का वीडियो सामने आया है. एसडीएम नितेश डांगर ने बताया कि उन्हें धर्मशाला गिरने की सूचना मिली है. धर्मशाला में मौजूद सभी लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था.
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश: बता दें कि गुरुवार को भारी बारिश के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के अन्य जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर वर्चुअली बैठक की थी. मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के साथ राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
