किच्छा: लालपुर में एक महिला का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुद्रपुर तहसीलदार और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरा, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आत्महत्या का अंदेशा जताया है। बृजलाल रावत अगला निवासी ग्राम धनाखेड़ा थाना अचलगंज जिला उन्नाव यूपी लेख वर्तमान में लालपुर में अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ किरा. रहता है। वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को वह ड्यूटी पर गया था। जबकि उसकी बड़ी बेटी स्कूल और छोटी बेटी घर पर उसकी पत्नी मनीषा रावत के साथ ऐप पर पढ़ें बेटी स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दूसरे मंजिल का दरवाजा नहीं खुला तो वहां पड़ोसी इकट्ठा हो गए। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि 27 वर्षीय मनीषा का शव पंखे के कुंडे के सहारे फंदे पर लटका था पुलिस ने मनीषा के पति को फैक्ट्री से बुलाया। बृजलाल ने बताया कि उसका विवाह छह वर्ष पहले हुआ था। विवाह को सात वर्ष से कम होने के कारण रुद्रपुर तहसीलदार दिनेश कुमार कुटेला को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
