कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी से हैड़ाखान मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। कुमाऊं कमिश्नर ने जल जीवन मिशन के तहत अगले महीने तक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ओखलढूंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छापा मारते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान पाया गया कि डॉक्टर महीने में केवल दो दिन आकर पूरे महीने गायब रहा और डॉक्टर की उपस्थिति वार्ड बॉय द्वारा लगाई गई जा रही थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब किया है।
बाइट- दीपक रावत, कुमाऊँ कमिश्नर

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
