Nainital News : उत्तराखंड में किच्छा से तीन बाइक पर11 युवक बिना हेलमेट और डीएल के नैनीताल पहुंच गए. लेकिन किच्छा से नैनीताल के बीच बाइक सवार युवकों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी. हालांकि नैनीताल में पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को किच्छा से 3 दोपहिया वाहनों पर 11 लोग बिना हेलमेट और बिना डीएल के नैनीताल पहुंच गए. लेकिन हैरानी की बात ये है कि किच्छा से नैनीताल तक ये बाइक सवार पुलिस को नजर में नहीं आए. लेकिन नैनीताल पुलिस ने तीनों दोपहिया वाहनों को रोककर पहले वाहनों का चलान किया और बाद में वाहनों को सीज कर दिया.
जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार शाम करीब 4 बजे नैनीताल के तल्लीताल इलाके में दो बाइक पर 4-4 और एक स्कूटी पर 3 युवक बिना हेमलेट पहने डांठ पर पहुंचे. जिन्हें डांठ पर ड्यूटी कर रहे एएसआई सुनील कुमार ने रोक लिया. जिसके बाद पुलिस ने वाहन सवार युवकों से उनका ड्राइविंग लाइसेंस मांगा. उनके पास न डीएल नहीं मिला, और न ही वाहनों के कागज. वहीं दो बाइक को नाबालिक चलाते पाए गए. तीन दोपहियां वाहनों में 11 युवकों को सवार देखकर पुलिस भी दंग रह गई. पूछताछ में युवकों ने बताया कि वो किच्छा से नैनीताल घूमने आए थे.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
