किच्छा में फिर से अवैध खनन कराने की तैयारियों में प्रशासन तिलक राज बेहड़ |*
*विधायक बेहड़ ने दी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि डटकर किया जाएगा विरोध |*
किच्छा- किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किच्छा प्रशासन की मिलीभगत से बड़े स्तर पर अवैध खनन कराये जाने की तैयारियां चल रही है, विधायक बेहड़ ने किच्छा प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार यदि पूर्व की भांति अवैध खनन किया गया तो इसका वे डटकर विरोध करेंगे और किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा । अवैधं खनन की कारण पूर्व में दो बच्चों की नदी में डूबकर मृत्यु हो चुकी है। गोला नदी का सवरूप बदलता जा रहा है नदी आस-पास तेजी से कटान कर रही है जिस कारण किच्छा में पुरानी गल्ला मंडी में पूर्व से रह रहे लोगो को अपने बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है उनके द्वारा जिला प्रशासन को भी इस विषय में कई बार अवगत कराया गया है। बेहड़ ने साफ कहा कि पूर्व की भांति इस बार प्रशासन ने मनमानी कर अगर अवैध खनन को मंजूरी दी तो इसका सड़कों पर उतरकर स्थानीय नागरिकों के साथ बड़े स्थर पर विरोध किया जाएगा ।
इससे पूर्व आज विधायक कार्यालय में जनता संवाद के तहत क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। इस दौरान विनीत कुमार तुर्कागोरी, हेमंती निवासी वार्ड 13 किच्छा, अरसला निवासी वार्ड 13 किच्छा ने आर्थिक साहयता दिलाये जाने की मांग, आनंदपुर कटिंग निवासियों ने सरकारी पट्टे द्दिलाये जाने की मांग विधायक बेहड़ के समक्ष राखी इस दौरान लालजीत प्रसाद, अरुण प्रसाद, कान्हा प्रसाद कन्हेया प्रसाद, शम्भू प्रसाद, पारस प्रसाद, कलावती देवी, नियजुल, समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पन्तपुरा से गौरीशंकर, शाही, नाथूलाल, अशोक, छोटेलाल, भूपराम, धाकन लाल अदि ने ग्राम में दो सड़कों का निर्माण कराये जाने मांग विधायक बेहड़ के समक्ष रखी ।
विधायक बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकाँश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
