किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने आदित्य चौक स्थित अपने कार्यालय पर महेंद्र भट्ट जी के उत्तराखंड बीजेपी के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिष्ठान वितरण करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया एवं श्री भट्ट व यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि श्री भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन और पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी तथा विकास तेज होगा। उनके अनुभवो का लाभ भारतीय जनता पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनावो से लेकर 2027 के विधानसभा चुनावो मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए रिकार्ड तीसरी बार विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि महेन्द्र भट्ट के पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन पार्टी की एकजुटता,अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश एवं संगठन और भी अधिक ऊर्जा,प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़कर देश में अपनी अलग पहचान बनायेगा। इस दौरान संजीव कुमार सिंह के साथ विशाल चौहान, ब्रह्मानंद पुरोहित, धनंजय सिंह, कमलेश दुबे, मनोज गुप्ता, रामकुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार, राम कुमार, करन गंगवार, नवीन सिंह, अनिल सिंह आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
