आज से इंडिया वर्सेस श्रीलंका टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 पल्लेकेले स्टेडयिम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव और नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर की जोड़ी खास छाप छोड़ना चाहेगी। गंभीर की बतौर कोच यह पहली सीरीज है। सूर्या ब्रिगेड की नजर विजयी आगाज पर होगी। भारत की तरह श्रीलंका भी नए दौर की शुरुआत करेगा। श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका संभालेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका के जल्दी बाहर होने के बाद वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ दी थी। श्रीलंका ने के अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवनः शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवनः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
