कपकोट बागेश्वर:जनपद में एक नाबालिग ने दो युवकों पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
किशोरी का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल: मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि थाना कांडा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले किशोरी के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते बताया है कि बेरीनाग निवासी युवक और कपकोट बागेश्वर निवासी युवक उनकी बेटी के साथ काफी समय से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे. यहां तक की पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे. साथ ही आरोपियों ने उसका अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिया था.किशोरी ने घटना परिजनों को बताई: नाबालिग किशोरी ने तंग आकर परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे. साथ ही मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही और पुलिस तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पीड़िता को काफी दिनों से ब्लैकमेल और धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे. इसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.c

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
