मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे हैं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत
किच्छा की जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे हैं करीब दो दर्जन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। किच्छा इंदिरा गांधी खेल मैदान में सीएम का कार्यक्रम था डीडी चौक पर कार्यकर्ता इकट्ठे हुए यहां से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक कूच करना था। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया किच्छा कोतवाली ले, सीएम का कार्यक्रम खत्म होते ही सभी के छोड़ दिया इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यूथ कांग्रेस तस्लीम राजा, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विक्रम कोरंगा, जिला महामंत्री कांग्रेस जासी देओल, रेखा यादव जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ,विनोद मौर्य विधानसभा महासचिव, यूथ कांग्रेस आरिफ अंसारी मोहम्मद शावेश आदि उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
