किच्छा:किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने आधार कार्ड बनाने वाली एक एजेंसियों के केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान वसूली की शिकायतों को सही पाते हुए एसडीएम ने केंद्र को फिलहाल बंद कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है ।
किच्छा में इन दिनों आधार कार्ड बनाने का कार्य एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है। किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को शिकायत मिली की आधार कार्ड बनाने के लिए एजेंसियां अवैध रूप से वसूली कर रही हैं।एसडीएम ने बीएसएनल ऑफिस में आधार सेंटर पर छापा मारा, जहां आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। किच्छा बीएसएनएल केंद्र में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि छोटे बच्चों के 200 और बड़ों के कार्ड बनाने के लिए 400 रुपये मांगे जा रहे हैं। छापेमारी कार्रवाई में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
