काशीपुर:प्रदेश के गन्ना कृषक हित तथा पेराई सत्र को देखते हुए राज्य सरकार के निर्णायक के बाद निबंधक/आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने प्रदेश के ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल तथा देहरादून के आठ गन्ना विकास समितियां के प्रबंध कमेटी के अध्यक्षों को ही आगामी छह माह या नई कमेटी के गठन होने तक जो भी पहले हो, प्रशासक नियुक्त किया है। गन्ना विकास समिति, खटीमा में भगवत सिंह खालसा, गन्ना विकास समिति, सितारगंज में वीरेंद्र सिंह, गन्ना विकास समिति, हल्द्वानी में प्रताप सिंह, गन्ना विकास समिति, लक्सर में चौधरी जितेंद्र नागर, गन्ना विकास समिति, ज्वालापुर में वीरेश प्रताप सिंह, गन्ना विकास समिति, लिब्बाहेडी में रेणु रानी, गन्ना विकास समिति, डोईवाला में मनोज नौटियाल, गन्ना विकास समिति, देहरादून में दिनेश सिंह चौहान को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
