मज़खाली, राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में विवेक अधिकारी का चयन पर कक्षा 6 के लिए होने पर क्षेत्रवासियों ने बधाईयां दी हैं। इससे पूर्व विवेक ने सैनिक स्कूल में चयन परीक्षा पास की है। विवेक के पिता महेन्द्र सिंह अधिकारी एक दुकान चलाते हैं जबकि माता हेमा देवी गृहणी हैं। क्षेत्र के सभी गणमान्यों ने इस सफलता पर उसे बधाई दी है।
विवेक ने अपनी सफलता के श्रेय प्रधानाध्यापक श्री रमेश चंद्र पुजारी को दिया है। क्योंकि उनके सानिध्य में उसने नवोदय विद्यालय परीक्षा की तैयारी की। इससे पूर्व भी रमेश चन्द्र पुजारी जी के सानिध्य में 2 छात्र पारस जोशी एवं विवेक अधिकारी का चयन नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के लिए हुआ है। क्षेत्रवासियों ने सभी को बधाई दी है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
