तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
द्वाराहाट में बच्चों का समर कैंप जारी
द्वाराहाट, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर द्वाराहाट के बच्चों ने शहर भर में जागरूकता रैली निकाली। गौरतलब है कि इन दिनों राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय द्वाराहाट में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे गढ़वाली भाषा के समर कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप के पांचवे दिन आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों ने गढ़वाली ओर कुमाऊनी भाषा में जागरूकता नारे लगाकर और स्लोगन तख्तियों के साथ रैली निकाली। समर कैंप के संदर्भदाताओं पुष्कर कुंवर, गिरीश मठपाल और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में तंबाकू सेवन से विकासशील अंगों को नुकसान पहुंचता है। इससे पुरानी बीमारियां, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और जीवन प्रत्याशा में कमी की संभावना बढ़ जाती है। तंबाकू सेवन से फेफड़े, गले और मुंह का कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। कार्यक्रम समन्वयक दीपक पाण्डेय और पूरन बिष्ट ने बताया कि युवाओं और छात्र-छात्राओं में बढ़ती तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के लिए आज यह नशामुक्ति रैली आयोजित की गई।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
