किच्छा। क्षेत्र के तेज तर्रार छात्रा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल मिले के बाद सूरजमल महाविद्यालय से बीएससी के अंतिम सत्र में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव पूर्व विधायक प्रत्याशी सितारगंज सरताज अली गुड्डू की छोटी बहन नरगिस खान ने यह उपलब्धि प्राप्त की है उन्होंने सूरजमल अग्रवाल कन्या महाविद्यालय से बीएससी में 80% अंक प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल मिला है। नरगिस खान के पिता खेती किसानी करते हैं उनका सपना था कि उनकी पुत्री शिक्षा ग्रहण कर सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं। नरगिस खान ने बताया कि वह ग्रेजुएशन पास कर इस की तैयारी करना चाहती है तथा सरकारी सेवा में जाना चाहती है जिससे आम जनता की सेवा कर लोगों की मदद करना चाहती है जिसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गई है। इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
