एस0एस0पी0 उधम सिंह नगर महोदय के निर्देशानुसार किच्छा पुलिस की नशीले पदार्थों के तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी-
दो नशा तस्करों को लगभग 14.84 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
माननीय मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा दिये गये नशा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के लिए प्रभारी निरीक्षक किच्छा धीरेन्द्र कुमार द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया है, जो नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है-
इसी क्रम में टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 10-11-2024 को पुरानी तहसील खण्डहर किच्छा से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 14.84 ग्राम स्मैक बरामद किये गये है। दोनों गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ पर बताया कि वह यह स्मैक बहेड़ी क्षेत्र से लाते हैं। उक्त समबन्ध में थाना किच्छा पर मु0अ0सं0- 408/2024 धारा-8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
01- संजू पुत्र नंदलाल कश्यप निवासी पुराना गल्ला मंडी किच्छा थाना किच्छा जनपद-उ0सि0नगर उम्र-28 वर्ष
02- सराफत पुत्र मौ0 इस्माईल निवासी वार्ड न0-15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जनपद-उ0सि0नगर उम्र-65
बरामदगी का विवरण-
01-अभियुक्त संजू पुत्र नंदलाल कश्यप उपरोक्त के कब्जे से 7.52 ग्राम स्मैक
02-अभियुक्त सराफत पुत्र मौ0 इस्माईल उपरोक्त के कब्जे से 7.32 ग्राम स्मैक
पुलिस टीम-
01-निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा, उ0सि0नगर
02-वरिष्ठ उ0नि0 उमेश कुमार
03-उ0नि0 अर्जुन सिंह
04-अपर उ0नि0 जगदीश सिंह महर
05-कानि0 देवराज सिंह
06-कानि0 बृजमोहन सिंह
07- कानि0 अशोक कुमार

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
