किच्छा। पुलिस ने 17.90 ग्राम स्मैक के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार शाम पुलिस टीम ग्राम महाराजपुर में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर एक बाइक सवार युवक ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 17.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम शोएब पुत्र मो. अय्यूब निवासी सिरौलीकलां वार्ड 18 पुलभट्टा बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक बीसलपुर पीलीभीत के रहने वाले सुहेल से एक हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर लाया था।
वह इसे ढाई हजार रुपये प्रति ग्राम बेचता है। हल्द्वानी का रहने वाला अरुण उससे प्रत्येक शनिवार को 20 ग्राम स्मैक खरीद कर ले जाता है। आरोपी बाइक के कागजात भी नहीं दिखा पाया। पुलिस ने बाइक को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
