राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025: प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य देश में लड़कियों द्वारा झेली जा रही समस्याओं को उजागर करना और उनके अधिकारों व कल्याण की वकालत करना है।… आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहदौरा में CHO राधिका जयसवाल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की फील्ड इन्वेस्टिगेटर जया नेगी, ANM, Asha, Asha Facilator द्वारा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल शहदौरा मे *राष्ट्रीय बालिका दिवस* मनाया गया. जिसमें बालिकाओं के साथ मिलकर एक रैली का आयोजन किया गया। साथ ही स्कूल में बालिकाओ को माहवारी, हीमोग्लोबिन खान-पान, एनीमिया आदि की जानकारी दी गई एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
