जम्मू कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ पर माँ भारती की सेवा करते हुए चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में शहीद हो गए। दीपेंद्र सूबेदार पद पर 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। जो 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल का अहम हिस्सा थे। सेना की ओर से दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर मिलते ही जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शहीद दीपेंद्र कंडारी का परिवार देहरादून में रहता है। आज 11 अगस्त को शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेगा। जहां से शहीद दीपेंद्र कंडारी के पार्थिव शरीर को शिमला बाईपास नयागांव स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शहीद दीपेंद्र कंडारी आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद शहीद दीपेंद्र कंडारी का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर किया जाएगा।·

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
