किच्छा:नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों के टिनशेड और अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर व्यापारियों में खलबली मची है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अगर प्रशासन ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया तो बाजार बंद करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने नगर के महाराणा प्रताप चौक से दीनदयाल चौक तक कई दुकानदारों को नोटिस दिया है।
किच्छा। नगर की मेन मार्केट में लोक निर्माण विभाग द्वारा व्यापारियों को नोटिस बांटे गए हैं। जिसमें सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। त्योहारी सीजन पर व्यापारियों को नोटिस बांटे जाने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नोटिस में कहा गया है कि किच्छा नगला राज्य मार्ग 44 के किनारे पालिका क्षेत्र किच्छा में मेन मार्केट के किनारे टीन शेड, खोखा आदि से व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है जिससे मार्ग यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने नोटिस में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 30 दिन का समय दिया है उपरांत प्रशासन एवं पुलिस बल की मदद से अतिक्रमण को हटाया जाएगा जिसमें होने वाले व्यय की वसूली अतिक्रमणकारियों से ली जाएगी। त्योहार के सीजन पर नोटिस बांटे जाने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है जहां एक और त्योहार पर नगर में लोगों द्वारा खरीदारी करने के लिए आवागमन रहता है वही व्यापारियों में नोटिस बांटे जाने से मायूसी दिखाई दे रही है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
