Udham Singh Nagar:मंगलवार को तराई में अधिकतम तापमान 9 डिग्री लुढ़ककर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ने के साथ गलन वाली ठंड होने से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास हो रहा है। ऐसे में गर्म कपड़े और धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। पिछले कुछ दिनों से तराई में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। बीते दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.6 पहुंचने से लोगों को फिर से हाड़ कंपाने देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। तापमान में आ रही गिरवट के साथ शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के कारण गलन वाली ठंड भी बढ़ गई है। इसके चलते लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में धुंध छाए रहने के साथ घना कोहरा बना रहा। दिन बढ़ते ही गलन वाली ठंड का अहसास होने लगा। दोपहर तक लोग धूप आने की आस लगा बैठे रहे, लेकिन धूप निकलने की बजाए घना कोहरा बना रहा। इससे सड़कों पर दृश्यता कम रहने से यातायात भी प्रभावित होता रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का अधिक सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को उत्तर-पक्षिम दिशा की ओर 8.7 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से अधिकतम 13.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
