किच्छा, आदित्य चौक स्थित अपने कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनता के बीच स्व० श्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।श्री वाजपेयी जी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। वह लोकसभा में नौ बार और राज्य सभा में दो बार चुने गए जो अपने आप में ही एक कीर्तिमान है।
इस अवसर पर धनञ्जय सिंह, विशाल चौहान, अभिनव, ब्रह्मानन्द पुरोहित, कमलेश दुबे, नवीन सिंह, महेंद्र गोयल, प्रकाश गोयल, मंजुल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राजपाल सिंह, किशन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
