किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सरकार की बिजली नीति का विरोध करते हुए नगर में स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब का खून चूस कर बिजली विभाग को अडानी के हाथों बेचना चाहती है।
सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदिरा गांधी खेल मैदान में जमा हुए। यहां तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब किसान के घर स्मार्ट मीटर लगा कर उनका खून चूसना चाहती है। सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने के उद्देश्य से घर घर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ उनका विरोध विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर की शव यात्रा की शुरुआत इंदिरा गांधी खेल मैदान से की गई। जिसके बाद शव यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई शमशान घाट पहुंची। यहां स्मार्ट मीटर का अंतिम संस्कार किया गया। सभी यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
