गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा – एसएसपी मणिकांत मिश्रा
पुलभट्टा पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग टीम पर फायरिंग करने के एक आरोपी को शहदौरा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुठभेड में घायल बदमाश से पूछताछ की और मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियों जुटाई पुलिस इस मामले में तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है
उधम सिंहनगर जनपद के एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपराधियों के खिलाफ सख्ती के साथ पेश आ रहे है थाना नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम कैथुलिया में वन विभाग की छापेमारी के दौरान वन रेंज रंसाली की टीम के ऊपर कुछ तस्करों द्वारा हमला कर फायरिंग की गई थी जिसमें एक वन आरक्षी घायल हुआ था इस मामले में वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था मामले में गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस की टीमों का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस टीमों द्वारा दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और क्षेत्र में कांबिंग भी की थी इस मामले में पुलिस ने तीसरे अभियुक्त को भी काफी खोजबीन के बाद अपनी गिरफ्त में लिया था
जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात घटना में वांछित एक और अभियुक्त के जंगलों से निकलकर भागने की सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम द्वारा पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शहदौरा के जंगल में भाग रहे अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया पुलिस के अनुसार इस दौरान भाग रहे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया जिस पर पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान जसपाल सिंह उर्फ जसवीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र संता सिंह नि0 ग्राम टुकड़ी नानकमत्ता के रूप में की गई जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायल अभियुक्त जस्सा से पूछताछ की एसएसपी मिश्रा का कहना है की जनपद में बदमाशों की बदमाशी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होने कहा बदमाशो को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया जाएगा

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
