किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरोली के वार्ड 18 में किच्छा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पर एक हमलावर ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, पुलिस ने हमलावरके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आप को बता दे सिरौली कलां में दबंगों ने एक सफाई कर्मी पर कैंची से तीन वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किच्छा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलभट्टा पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरसात के मौसम से पहले शहर में नहर नालों की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका में ठेकेदार अंतर्गत काम करने वाले सफाई कर्मी अरुण, बबलू, निखिल, मानू और तन्नू में सिरौली के सद्दाम गोटिया क्षेत्र में नाले की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि नल से पानी पीने की बात को लेकर वहां रहने वाले दबंग किस्म के लोगों ने सफाई कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
