रुद्रप्रयाग: केदारघाटी में 31 जुलाई की आपदा के बाद से ही केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग को सुचारू किया जा रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर आई है. केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग में भीमबली के सामने पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है. भीमबली में पहाड़ का हिस्सा टूटने का खतरनाक वीडियो भी सामने आया है.
बता दें केदारघाटी में लगातार तेज बारिश हो रही है. जिसके कारण नदिया उफान पर हैं. बारिश के कारण केदारघाटी में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं. जिससे केदारघाटी के पहाड़ कमजोर होते जा रहे हैं. ताजा मामला केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के भीमबली का है. जिसके सामने आज पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया. केदारनाथ धाम के भीमबली में पहाड़ी टूटने से मन्दाकिनी में तालाब में तब्दील हो गई है.जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया 11 अगस्त को अपराह्न में भीमबली हेलीपैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है. जिस से मन्दाकिनी नदी में पानी का तालाब बन गया है, जो अब धीरे धीरे कम भी होने लगा है. उन्होंने बताया इस घटना में किसी प्रकार से कोई जान माल की कोई क्षति नहीं हुई. उन्होंने बताया गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं. सभी को नदियों के किनारों से दूर रहने के लिए अलर्ट किया है

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
