उधम सिंह नगर:तहसील गदरपुर में बेखौफ खनन माफिया पर आखिरकार प्रशासन की मार पड़ी है। प्रशासन ने अवैध खनन में लगे खनन माफिया के कई वाहनों को सीज कर दिया है। रविवार को तहसील गदरपुर जिला उधम सिंह नगर के क्षेत्र मे शिकायत मिलने पर खनन विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अवैध में लिप्त एक जेसीबी को सीज किया गया । खनन अधिकारी मनीष परिहार न बताया कि अवैध खनन को बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है…
साथ है कहा प्रशासन खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मूड में हैं। वहीं प्रशासन के इस कदम से खनन माफिया में खलबली है।खनन विभाग की टीम में खनन अधिकारी मनीष परिहार ,कुणाल बिष्ट, गौरव उनियाल, रवि जोशी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
