चंपावत। साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे की फोटो लगाकर उनके नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर अधिकारियों, कर्मियों, परिचित व्यक्तियों और अन्य लोगों से पैसे की मांग की जा रही है।
इस मामले में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा पुलिस साइबर सेल चंपावत में तत्काल शिकायत की गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि उनके नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना कर अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पैसो की मांग की जा रही है। उन्होंने इस प्रकार के किसी भी मैसेज के झांसे में न आने की जिले के अधिकारियों और आम लोगों व अन्य से अपील की है। उन्होंने कहा की किसी अनाधिकृत नंबर या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जा रहा है तो, वे झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस साइबर सेल को सूचित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर से या अनाधिकृत नंबर से यदि किसी भी प्रकार के मैसेज अथवा रूपयों की मांग की जाती है तो, मैसेज के अनदेखी करें और उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें तथा इसकी शिकायत तत्काल साइबर पुलिस सेल में करें साथ ही उन्होंने आमजन से भी सतर्क रहने की अपील की है। इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा साइबर पुलिस सेल में प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है।
बता दें कि साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी के नाम पर पूर्व में भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों से पैसे मांग की गई थी

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
