परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर चीनी मिल किच्छा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान रात के समय गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 60 अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों पर लाल कपड़े पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। एआरटीओ प्रर्वतन निखिल शर्मा ने बताया कि गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाल कपड़े पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने की शुरुआत की गई है। यह अभियान ट्रैक्टर ट्रॉली की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और रात के समय परिवहन के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। बताया कि रात के समय चलने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों के लिए यह रेड फ्लैग अनिवार्य किया गया है। इस मौके पर चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्तोलिया, केन मैनेजर ऋषिपाल सिंह, गन्ना समिति के सचिव महेश चंद यादव केन इंस्पेक्टर दुर्गेंद्र सिंह, दीपक कुमार,उमेश चन्द तिवारी चीनी मिल के कर्मचारी एवं ट्रांसपोर्टर मौजूद थे


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
