मुख्यमंत्री आवास पर भाजयुमो जिला महामंत्री विशाल चौहान ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत

खबर शेयर करें -

किच्छा। जनपद ऊधम सिंह नगर भाजयुमो जिला महामंत्री विशाल चौहान द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गोघाट विधानसभा चुनाव प्रभारी विशाल चौहान द्वारा पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर बधाई दी। इस दौरान युवा संवाद कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है तथा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उनके नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण तथा कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News