किच्छा, अवैध काॅलोनियों पर जिला विकास प्राधिकरण का पंजा रुकने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की टीम ने किच्छा आजादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई काॅलोनियों की प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया है। किच्छा तहसील क्षेत्र में कॉलोनाइजरों की ओर से कृषि भूमि पर अवैध रूप से काॅलोनियां विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरण की टीम ने सर्वेक्षण कर अवैध काॅलोनियों को चिह्नित किया है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के सख्त आदेश जारी किए हुए हैं।शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में जेसीबी सहित पूरी तैयारी के साथ आजादनगर पहुंच गयी है। खबर लिखे जाने तक अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
