किच्छा:किच्छा उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क, सिंचाई, पेंशन, अतिक्रमण, जमीनी विवाद, रास्ता विवाद आदि से संबंधित मुद्दे छाये रहे। वहीं तहसील दिवस में आये 9 प्रार्थना पत्रों में से एसडीएम ने अधिकाश प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि अन्य समस्याओं के लिए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेकर हल करें। किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस के अलावा विभिन्न अवसरों पर मिलने वाले फरियादियों को शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
