पुरानी पेंशन बहाली की मांग हेतु भिकियासैंण में दौड़े सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी
एनएमओपीएस का “रन फॉर ओपीएस” कार्यक्रम
पुरानी पेंशन बहाली मंच भिकियासैन ब्लॉक के तत्वावधान में रन फॉर ओपीएस का आयोजन किया गया। प्रातः साढ़े आठ बजे से ही अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैन में ब्लॉक के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी -शिक्षक -कर्मचारी और तमाम राजकीय संगठनों के लोग पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए सांकेतिक दौड़ में प्रतिभाग करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकत्रित होने लगे। भिकियासैन के अलावा स्यालदे, चौखुटिया, सल्ट, द्वाराहाट, ताड़ीखेत ब्लॉकों के संगठनों के पदाधिकारियों सहित लगभग दो सौ कार्मिक इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचे। एनएमओपीएस के प्रांतीय कोर कमेटी के सदस्य धीरेन्द्र पाठक, कुमाऊ मंडल अध्यक्ष राजू मेहरा, जिला मन्त्री भूपाल चिलवाल, मण्डलीय संयुक्त मन्त्री सुबोध कांडपाल, राजकीय शिक्षक संघ मण्डलीय उपाध्यक्ष महेन्द्र पटवाल, स्यालदे ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह रावत,गोपाल रावत, जूनियर शिक्षक संघ के जिलामंत्री पुष्कर कुंवर, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिलामंत्री जगदीश भंडारी, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रकाश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष ललित पालीवाल, मनोज पाठक, दिनेश भंडारी, उदित जोशी, जगत मनराल, टीका आर्य, गिरीश मठपाल, जीवन मेहरा, संजय डौर्बी, हरीश मनराल, खीला बहुगुणा, पंकज बहुगुणा समेत अपने अपने मातृ संगठनों के तमाम पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एनएमओपीएस ब्लॉक भिकियासैन के संरक्षक राजेंद्र घुगत्याल, मुख्य संयोजक बी डी शर्मा, मन्त्री भूपेंद्र अधिकारी, नवनियुक्त कोषाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, गौरव रावत, ज्ञान रावत आदि ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन योजना को अस्वीकार करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आंदोलनों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। जनपद, मंडल और अन्य विकासखंडों से आए हुए कर्मचारियों ने ब्लॉक भिकियासैन एनएमओपीएस संगठन के कार्यक्रम की सराहना करते हुए अन्य ब्लॉकों में भी इस तरह के आयोजन करने की बात कही। पनपोला पुल से गुनसर रोड तक तीन किलोमीटर की दौड़ में 120 लोगों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में आनंद डंगवाल, गौरव यादव और हरीश पाण्डेय तथा महिला वर्ग में शीला रावत, कमला उप्रेती और नीलम मावड़ी क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह और प्रमाणपत्र से भी नवाजा गया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
