द्वाराहाट में तीन बैचों तक चला एफएलएन प्रशिक्षण हुआ हुआ समापन
द्वाराहाट, बीआरसी में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन) पर दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण के तृतीय और अंतिम बैच के अनुभवात्मक प्रशिक्षण का समापन आज शनिवार को हुआ। इस दौरान मास्टर ट्रेनर मनोज पंत एवं डॉ० चम्पा बिष्ट द्वारा फालोअप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य पर फोकस करते हुए अपने अपने विद्यालय में शिक्षकों द्वारा करायी जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी ली और शिक्षकों के लर्निंग लॉग्स जमा किए। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाताओं द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को एफएलएन लर्निंग आउटक्रम, घटकों एवं लक्ष्यों की सम्प्राप्ति व बच्चों के अंदर भाषा एवं गणित की न्यूनतम दक्षता प्राप्त करने हेतु एफएलएन शिक्षक संदर्शिका का उपयोग करने का सुझाव दिया। बच्चों को एलएसआरडब्ल्यू (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) विधि एवं गणित दक्षता प्राप्त करने के लिए ईएलपीएस (अनुभव, भाषा, चित्र, प्रतीक) विधि का प्रयोग करते अधिगम कराने हेतु बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में अकादमिक गतिविधियों में पुस्तकालय निर्माण, पुस्तकों का चयन एवं स्तरीकरण, सीएलएमसी गठन करते हुए उनका सुचारु संचालन कराने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। एफएलएन के ब्लॉक समन्वयक दीपक पाण्डेय और अंजू साह ने बताया कि इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक चले कुल 03 बैचों में विकासखण्ड के सभी 10 संकुलों के 80 सहायक अध्यापकों ने भाषाई कौशलों और बुनियादी संख्या ज्ञान के टिप्स लिए और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान वहां हेमन्त कुमार, रेनु दरमोली, पूजा अग्रवाल, ललित मोहन आर्य, कमल किशोर, रवींद्र प्रकाश, दीपेश रेखाड़ी, मधु बाला, निधि गोस्वामी, मनीष पांडे, मनोज अधिकारी सहित तमाम शिक्षक एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आदित्य, लच्छी महर और दीपक शर्मा मौजूद रहे।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
