हल्द्वानी: उत्तराखंड के भीमताल में पुलिस और प्रशासन की आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के बीच निजी वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इसी बीच मैदान में हेलीकॉप्टर को उतरते देख वहां खेल रहे बच्चों ने भागकर जान बचाई. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हेलीकॉप्टर के विदेशी पायलट को निर्धारित स्थल के लिए भेजा.
भीमताल में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:नैनीताल जिले के भीमताल में आज पिनेकाल एयर प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर विकास भवन हेलीपैड में उतारने की व्यवस्था की थी. हेलीकॉप्टर कैप्टन राजेश सौखंड और जाने माने सांसद के नेतृत्व में VVIP गेस्ट लेकर लगभग 12:30 बजे पहुंचा हेलीकॉप्टर देहरादून से बदरीनाथ धाम और फिर कैंची धाम दर्शनों के लिए भीमताल पहुंचे थे.भीमताल नगर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अचानक हेलीकॉप्टर ने खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिग कर दी. आपात लैंडिंग से मैदान में खेल रहे बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने अचानक स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी. जबकि प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग विकास भवन के मैदान में चयनित की थी. हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही मैदान में खेल रहे बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में प्रदेश के एक सांसद के चार करीबी सवार थे. जो कैंची धाम के दर्शन के लिए आए थे. जिसके बाद प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए विकास भवन के मैदान को चयनित किया था. हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि उड़ान के दौरान उन्हें न हो कोई धुंआ दिखाई दिया और न ही कोई संकेतक जिससे लैंडिंग की जा सके.
बड़ा हादसा होने से टला
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया. हेलीकॉप्टर की मिनी स्टेडियम में आपात लैंडिंग की सूचना से प्रशासन और पुलिस के हाथ पांव फूल गए. खबर लिखे जाने तक किसी भी आला अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
